झारखंड ग्रामीण विकास विभाग, पालामू द्वारा संविदा आधारित विभिन्न पदों पर भर्ती
झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, पालामू जिला में विभिन्न संविदा आधारित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती राज्य सरकार द्वारा निर्धारित निर्देशों एवं सेवा शर्तों के अनुरूप की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। The Rural Development Department of Jharkhand, Palamu district, invites applications for various contractual posts including Program Officer, Technical Assistant, Accountant, Computer Assistant, and Gram Rozgar Sevak. Check detailed eligibility, age limits, salary, and selection criteria here.
उपलब्ध पद एवं मानदेय:
पद का नाम | मानदेय (प्रति माह) |
---|---|
प्रमुख कार्यक्रम पदाधिकारी | ₹19,500 |
तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) | ₹19,234 |
लेखा सहायक | ₹10,000 |
कंप्यूटर सहायक | ₹10,000 |
ग्राम रोजगार सेवक | ₹7,500 |
शैक्षणिक योग्यता:
1. प्रमुख कार्यक्रम पदाधिकारी:
-
स्नातक उपाधि (किसी भी विषय में)
-
अतिरिक्त वरीयता: MBA/PGDRD/PGDRM/MSW आदि
2. तकनीकी सहायक:
-
सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/स्नातक
3. लेखा सहायक:
-
B.Com (वाणिज्य स्नातक) या समकक्ष
-
कंप्यूटर में दक्षता आवश्यक
4. कंप्यूटर सहायक:
-
कंप्यूटर विज्ञान में स्नातक या डिप्लोमा
-
हिंदी व अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान
5. ग्राम रोजगार सेवक:
-
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण
-
मैट्रिक , आईटीआई, पॉलिटेक्निक, या समकक्ष कंप्यूटर ज्ञान
आयु सीमा
वर्ग | न्यूनतम | अधिकतम |
---|---|---|
सामान्य | 35 वर्ष | 45 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 37 वर्ष | 47 वर्ष |
महिलाएँ | 38 वर्ष | 48 वर्ष |
अनुसूचित जाति / जनजाति (पुरुष/महिला) | 40 वर्ष | 50 वर्ष |
नियुक्ति की शर्तें:
-
नियुक्ति पूर्णतः संविदा आधारित होगी, यह स्थायी नहीं है।
-
प्रारंभिक नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, आवश्यकता पड़ने पर नवीनीकरण किया जा सकता है।
-
कार्य संतोषजनक न होने पर बिना पूर्व सूचना के सेवा समाप्त की जा सकती है।
-
चयन हेतु प्रारंभिक मेरिट सूची, प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार लिया जा सकता है।
-
चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा और जिला स्तर पर स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
सामान्य निर्देश:
-
भारतीय नागरिकता अनिवार्य है।
-
आरक्षण हेतु वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
-
स्थानीयता नीति 2016 के अनुसार केवल झारखंड निवासी आवेदन कर सकते हैं।
-
शैक्षणिक योग्यता UGC/AICTE/DEB से मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए।
-
CGPA/Grade वाले अभ्यर्थियों को समतुल्य प्रतिशत प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
-
सभी अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच संबंधित जिला चयन समिति द्वारा की जाएगी।
-
किसी विवाद की स्थिति में निर्णय जिला चयन समिति का अंतिम माना जाएगा।
प्रशिक्षण और कार्य दायित्व:
चयनित अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत कार्य करना होगा। आवश्यकता अनुसार राज्य/केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यभार सौंपा जाएगा।
Download
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए नीचे में ग्रीन कलर का एक पट्टी दिया गया है उसे पर टाइप करके आप नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं
महत्वपूर्ण सूचना:
-
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा।
-
झूठे दस्तावेज़ देने पर अभ्यर्थी की नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।
-
नियुक्ति की अंतिम जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवार आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पालामू जिले की वेबसाइट पर जाकर आवेदन विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
नोट: सभी पात्रताएँ केवल सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थानों से ही मान्य होंगी।